पटना, मार्च 23 -- बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बिहार दिवस पर गांधी मैदान में अपने पैवेलियन में ड्रोन से आपदा प्रबंधन की तकनीकों का लाइव प्रदर्शन किया गया। पैवेलियन में एनडीआरएफ द्वारा डॉग शो के जरिए खोज एवं बचाव की बारीकियों की जानकारी दी गयी। लोगों ने एआर-वीआर तकनीक के माध्यम से लू, आग और भूकंप जैसी आपदाओं का वर्चुअल अनुभव भी प्राप्त किया। सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र व जदयू नेता निशांत कुमार प्राधिकरण के पवेलियन पहुंचे। पैवेलियन में दिव्यांग बच्चों द्वारा नाटकों के माध्यम से भूकंप, बाढ़, आग, सड़क सुरक्षा एवं वज्रपात से बचाव की जानकारी दी जा रही है। इनके द्वारा निर्मित उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय भी आकर्षण का केंद्र है। अग्निशमन सेवा, अस्पताल अग्नि सुरक्षा, एम्स पटना, रेड क्रॉस सोसाइटी, उत्कर्ष-एक पहल, विज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.