सीतामढ़ी, मार्च 20 -- सीतामढ़ी। जिले में बिहार दिवस को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 22 से 24 मार्च तक होने वाले इस तीन दिवसीय उत्सव को लेकर जिला प्रशासन ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया हैं। इस वर्ष बिहार दिवस की थीम ' उन्नत बिहार, उज्जवल बिहार' निर्धारित की गई है, जिसके तहत जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। डीएम रिची पांडेय ने आदेश जारी कर सभी विद्यालय स्तर पर साफ-सफाई, रंग-रोगन व नीली रोशनी से सजावट कराने को कहा है। इसके साथ ही प्रभात फेरी, निबंध, पेंटिंग, खेलकूद और साइकिल रैली होगी। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया जाएगा। प्रखंड स्तर पर सभी सरकारी भवनों की साफ-सफाई कर उन्हें आकर्षक रोशनी से सजाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही बैनर, पोस्टर और पंपलेट के माध्यम से आम लोगों को सरक...