बिहार दिवस: स्कूली बच्चों की हुई जिलास्तरीय प्रतियोगिता
खगडि़या, मार्च 20 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि बिहार दिवस को लेकर गुरुवार को स्कूली बच्चों के बीच जिलास्तरीय क्विज, पेटिंग व गणित ओलंपियाड हुई। शहर स्थित बापू मिडिल स्कूल बलुवाही में हुई जिलास्तरीय प्रतियोगिता में प्रखंड स्तर पर चयनित दो-दो उत्क्रृष्ट प्रतिभागी शामिल हुए। जिसमें कक्षा छह से आठवीं व कक्षा नौवी से 10वीं तक के अलग-अलग ग्रुप के बीच प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में निर्णायक में कई शिक्षक शामिल थे। बताया गया कि जिला स्तर पर चयनित विभिन्न इवेंटों की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र व छात्राओं को बिहार दिवस पर 22 मार्च को आयोजित समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। बता दें कि जिला प्रशासन के तत्वावधान में बिहार दिवस समारोहपूर्वक बनाने की तैयारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.