बिहार दिवस: शहीद स्थल पर दीप प्रज्वलित कर नगर परिषद कर्मियों ने दी श्रद्धांजलि
लखीसराय, मार्च 23 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। बिहार दिवस के अवसर पर रविवार की संध्या नगर परिषद द्वारा शहीद स्थल पर दीप प्रज्वलित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर नगर परिषद के सहायक टैक्स दारोगा सूरज कुमार, लाइसेंस जमादार विजय कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर विकास कुमार, आदेश पाल सूरज कुमार, सुपरवाइजर राजेश कुमार सहित अन्य सफाई कर्मियों ने एकत्रित होकर शहीदों के सम्मान में दीप जलाया और उनके बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य शहीदों की स्मृति को जीवित रखना और नई पीढ़ी को उनके त्याग एवं बलिदान से प्रेरित करना रहा। दीप प्रज्वलन के दौरान उपस्थित कर्मियों ने देश और राज्य की उन्नति में शहीदों के योगदान को याद करते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रभात रंजन ने बताया कि बिहार दिवस केवल उत्सव का द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.