किशनगंज, मार्च 23 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार दिवस 2026 के अवसर पर कला एवं संस्कृति विभाग, शिक्षा विभाग तथा जिला प्रशासन, किशनगंज के संयुक्त तत्वावधान में शहीद अशफाकउल्लाह खां (खगड़ा) स्टेडियम में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग एवं प्रेरणादायी प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी श्री विशाल राज रहे, जिनका पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक एवं शैक्षणिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत से हुई, जिसने पूरे समारोह को गरिमामय वातावरण प्रदान किया।विद्यालयी बच्चों ने समूह नृत्य, लोकगीत, देशभक्ति गीत और नाट्य प्र...