किशनगंज, मार्च 22 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार दिवस के शुभ अवसर पर किशनगंज के खगड़ा स्टेडियम में जीविका स्टॉल, लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। जिला पदाधिकारी विशाल राज, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार झा, अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने जीविका दीदी की रसोंई के जायकेदार व्यंजन, कॉफी का स्वाद चखा। दीदियों द्वारा तैयार जायकेदार व्यंजन के स्वाद की तारीफ की। पूरे दिन लोगों की भीड़ जीविका दीदी की रसोई के स्टॉल पर लगी रही। किशनगंज की जीविका दीदियों द्वारा निर्मित महानंदा लीफ चायपत्ती और ओखली में तैयार मसालों की प्रदर्शनी लोगों के ध्यान का केंद्र रहा। जीविका दीदियों के उत्पाद चायपत्ती, ओखली में तैयार मसालों की खूब बिक्री हुई। दिन भर लोगों की भीड़ स्टॉल पर लगी रही। जीविका की डीपीएम अनुराधा चंद्रा ने कहा कि किशनगंज जिला,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.