खगडि़या, मार्च 22 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में मौसम के बदले रूख से बिहार दिवस पर होने वाले दो दिवसीय कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है। पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम अनुसार 21 व 22 मार्च को कार्यक्रम निर्धारित था। पर, मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण यह दो दिवसीय कार्यक्रम अब 22 व 23 मार्च को करने का निर्णय लिया गया है। जानकारी के अनुसार 21 मार्च को निर्धारित कार्यक्रम अब 22 मार्च को शहर के जेएनकेटी मैदान में होगा। वहीं 22 मार्च को होने वाले कार्यक्रम अगले दिन यानि 23 मार्च को संपन्न कराया जाएगा। इधर प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों व अतिथियों को संशोधित कार्यक्रमों अनुसार उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की गई है।बॉक्स:बिहार दिवस पर आज स्कूली बच्चे निकालेंगे प्रभातफेरीखगड़िया। निज प्रतिनिधिबिहार दिवस पर 22 मार्च यानि आज कलेक्ट्रेट से स्कू...