सासाराम, मार्च 7 -- डेहरी, एक संवाददाता। बिहार दर्शन योजना के तहत डेहरी प्रखंड के मध्य विद्यालय सिधौली का शैक्षिक परिभ्रमण दल को शिक्षक संघ के प्रधान सचिव अखिलेश कुमार सिंह व राजीव रंजन पांडेय प्रधानाध्यापक मध्य विद्यालय सिधौली सह उप प्रधान सचिव प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा हरी झंडी दिखाकर देव और बोध गया के लिए रवाना किया गया। शैक्षणिक परिभ्रमण दल में शिक्षिका ममता पांडेय, कृति कुमारी, शिक्षक अशोक आलोक, सलिल कुमार गुप्ता के साथ छात्र - छात्राएं शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर उर्दू मध्य विद्यालय जक्की बिगहा के प्रधानाध्यापक मुनमुन पंडित, विशिष्ट शिक्षक ममता कुमारी, शिक्षा सेवक संजीत कुमार व बिंदु कुमारी बोधगया व देव सूर्य मंदिर के लिए परिभ्रमण पर रवाना हुईं। वहीं मध्य विद्यालय हुरका के बच्चों का दल मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत शैक्षणिक परि...