बिहारशरीफ, जनवरी 2 -- बिहार थाना परिसर में लगाया गया जनता दरबार बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नालंदा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को बिहार थाना परिसर में जनता दरबार लगाया गया। एसपी भारत सोनी ने लोगों की फरियाद सुनी। कई मामलों का निपटारा कर दिया गया। कई मामलों के निपटारे के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। दरबार में भूमि-विवाद से संबंधित कई मामले सामने आये। एसपी ने अधिकारियों को भूमि-विवाद से संबंधित मामलों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया। साथ ही नशे के सौदागरों पर भी कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने थाना का निरीक्षण किया। अभिलेखों, मालखाना, परिसर की साफ-सफाई व विधि-व्यवस्था की समीक्षा की गयी। पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ काम करने का निर्देश दिया। इसके बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.