मिर्जापुर, जुलाई 20 -- मिर्जापुर, संवाददाता। अहरौरा पुलिस ने रविवार को वाहन चेकिंग के दौरान मानिकपुर गांव के पास तीन शराब तस्करों को धर दबोचा। टाटा सफारी व कार से कुल 488 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जो बिहार तस्करी के लिए लेकर जा रहे थे। पकड़े गए तस्करों में दो झारखंड व एक अदलहाट का निवासी है। मिर्जापुर का तस्कर जिगना शराब की दुकान में सेल्समैन है।

पुलिस की कार्रवाई एएसपी आपरेशन राजकुमार मीणा ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि अहरौरा थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा मय हमराही संग मानिकपुर गांव के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी एक टाटा सफारी व कार एक साथ आती दिखाई पड़ी। पुलिस ने दोनों वाहन के चालक को रुकने का इशारा किया। पुलिस ने दोनों वाहन की तलाश ली तो सीट के नीचे केबिन बना मिला। केबिन म...