देवरिया, जून 13 -- सलेमपुर (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। एसओजी और सलेमपुर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार तस्करी के लिए ले जाई जा रही ऑफिसर्स च्वाइस अंग्रेजी शराब से लदी एक ट्रक को पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक से करीब सात दर्जन पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। मौके से चालक और खलासी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना पर एसओजी और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की देर रात सलेमपुर कोतवाली के समीप घेराबंदी की। इसी दौरान देवरिया की ओर से आ रही एक संदिग्ध ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। जांच में ट्रक में चालक के आगे ऊपर एक बनाए गए बॉक्स से करीब सात दर्जन पेटी ऑफिसर्स च्वाइस ब्रांड की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद हुई शराब तस्कर बिहार ले जाने के फिराक...