बिहार तस्करी के लिए ले जा रही 11090 पेटी विदेशी शराब बरामद
हजारीबाग, जुलाई 14 -- हजारीबाग, बरही, हिंदुस्तान टीम। हजारीबाग पुलिस ने बिहार में शराब तस्करी के मंसूबों पर पानी फेरते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है। बरही थाना क्षेत्र के रसोईयाधमना स्थित चेकपोस्ट के समीप पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब लदी एक ट्रक और एक छोटी गाड़ी को जब्त किया है। इस कार्रवाई में मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार होने में सफल रहा। मिली जानकारी के अनुसार हजारीबाग एसपी अमन कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि रसोईयाधमना के समीप अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप बिहार भेजने की तैयारी की जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए बरही एसडीपीओ राधा प्रेमकिशोर के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम जैसे ही घटनास्थल पर पहुंची, तस्करों में हड़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.