पटना, दिसम्बर 15 -- बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) ने राज्य के विभिन्न विभागों में तकनीकी पदों पर नियमित नियुक्ति के लिए तीन अलग-अलग विज्ञापन जारी किये हैं। अधिसूचनाओं के तहत नगर विकास एवं आवास विभाग व लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग में कनीय अभियंता (यांत्रिक), कार्य निरीक्षक (यांत्रिक) और पंप ऑपरेटर के 754 पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। इसमें कनीय अभियंता के 70, कार्य निरीक्षक के 493 व पंप ऑपरेटर के 191 पदों पर बहाली होगी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू है। आवेदन 12 जनवरी 2026 तक कर सकते हैं। चयन लिखित प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर तैयार मेधा सूची के अनुसार होगी। कार्य निरीक्षक के 493 पदों के लिए डिप्लोमा अनिवार्य लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के अंतर्गत कार्य निरीक्षक (यांत्रिक) के 493 रिक्त पदों पर बहाली होगी। इन पदों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.