बिहार डीएलएड फर्स्ट और सेकेंड ईयर का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक; जानें कितने हुए पास
नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- छात्रों के प्रदर्शन के बीच बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सोमवार को डीएलएड (फेस टू फेस) प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष की आयोजित परीक्षा का परीक्षाफल जारी कर दिया। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एसएम ने बताया कि डीएलएड प्रथम वर्ष सत्र (2025-2027) में 32,167 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे, जिनमें 30,689 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं।ऐसे करें चेक उत्तीर्णता प्रतिशत 95.40 है। डीएलएड द्वितीय वर्ष (सत्र 2024-26) की परीक्षा में 30,939 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे, जिनमें 29,559 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। उत्तीर्णता प्रतिशत 95.53 है। परीक्षाफल https://deledresult.biharboardonline.org/ पर उपलब्ध है। इस परीक्षा के अभ्यर्थी वेबसाइट पर अपना रोल कोड एवं रोल नंबर अंकित कर अपना परीक्षाफल डाउनलोड कर सकते हैं।बोर्ड कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन नतीजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.