मुजफ्फरपुर, अगस्त 10 -- मुजफ्फरपुर, वसं। ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय स्लिंगशॉट चैंपियनशिप-2026 में बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए मुजफ्फरपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बिहार की टीम ने प्रतियोगिता में आठ पदक जीते, जिनमें छह पदक मुजफ्फरपुर के खिलाड़ियों के नाम रहे। मुजफ्फरपुर के अर्चित सिन्हा ने अंडर-10 वर्ग में रजत, आरव सिंह ने अंडर-14 में रजत, विशाल कुमार और खुशी कुमारी ने अंडर-16 में रजत, जबकि आकाश कुमार ने अंडर-20 वर्ग में कांस्य पदक जीता। इनके अलावा समस्तीपुर की ईशा ने अंडर-10 और अभिषेक कुमार ने अंडर-25 में रजत तथा मुजफ्फरपुर की रोशनी कुमारी ने अंडर-25 में रजत पदक हासिल किया। बिहार टीम के प्रशिक्षक कृष्णा नंदन कुमार और दल प्रबंधक कायनात आफरीन थे।एलिट स्लिंगशॉट एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव विवेक वैभव, अध्यक्ष ...