बिहार टीचर ट्रांसफर का पूरा शेड्यूल: 29 जुलाई से आवेदन; 3 चरणों में अक्टूबर तक शिक्षकों का तबादला
पटना, जुलाई 17 -- बिहार में ट्रांसफर की राह देख रहे सरकारी शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के तबादला का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। राज्य में शिक्षकों का ट्रांसफर की प्रक्रिया इसी महीने शुरू कर दी जाएगी। 29 जुलाई से ट्रांसफर के लिए आवेदन शुरू होंगे। शिक्षकों का स्थानांतरण 3 चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में समायोजन के अनुसार ट्रांसफर किए जाएंगे। इसके बाद दूसरे में म्युचुअल ट्रांसफर होंगे। सामान्य तबादले तीसरे चरण में किए जाएंगे। टीचर ट्रांसफर की प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। शिक्षा विभाग के उप सचिव अजय सतीश ने शुक्रवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की। इसमें बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली 2026 को अधिसूचित करने की जानकारी दी गई है। साथ ही 5 लाख से अधिक शिक्षकों का ट्रांसफर कैसे और कब तक होगा इसकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.