नई दिल्ली।, मई 24 -- Aaj Ka Mausam Updates: 23 मई 2026 को दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने भारत में अपनी रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के दो बेहद विपरीत रूप देखने को मिल रहे हैं। जहां पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में मॉनसून आगे बढ़ रहा है और भारी बारिश की चेतावनी है, वहीं उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून तेजी से आगे बढ़ते हुए दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के कुछ हिस्सों, दक्षिण-पूर्व अरब सागर, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व और पूर्व-मध्य हिस्सों के साथ-साथ अंडमान सागर के अधिकांश हिस्सों में पहुंच गया है। अगले 3 से 4 दिनों में इसके और आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं। अंडमान-निकोबार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम मे...