मुजफ्फरपुर, मार्च 23 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार ज्ञान, विज्ञान और अध्यात्म की भूमि है। इसका अपना गौरवशाली इतिहास है, जिसका अनुशरण कर बिहार के विकास के लिए सभी लोगों को प्रयास करना चाहिए। ये बातें वनवासी कल्याण आश्रम के महानगर उपाध्यक्ष डॉ. यशवंत कुमार ने कहीं। वे वनवासी कल्याण आश्रम के उत्तर बिहार प्रान्त कार्यालय में सोमवार को बिहार दिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि 22 मार्च 2011 को बिहार राज्य अस्तित्व में आया था, लेकिन इसका इतिहास उससे भी पुराना है। यहां आचार्य चाणक्य जैसे विद्वान ने पैदा लिया तो आर्यभट्ट जैसे वैज्ञानिक ने भी जन्म लिया। प्राचीन काल में मगध साम्राज्य और पाटलिपुत्र का इतिहास हमें गौरव का अहसास कराता है। सीता की जन्मभूमि भी बिहार को धन्य करती है। उन्होंने कहा कि हमें अपने गौरवशाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.