नोएडा, मार्च 18 -- दादरी, संवाददाता। आबकारी विभाग ने बुधवार को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के रास्ते बिहार जा रही शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। शराब कैंटर में थर्माकोल में छिपाकर ले जाई जा रही थी। कैंटर का चालक अंधेरा का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बिहार में पिछले कई वर्षों से शराबबंदी है। इसके कारण शराब की तस्करी होती है। पंजाब से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के रास्ते कैंटर में थर्माकोल में छिपाकर अंग्रेजी शराब और बियर बिहार ले जाई जा रही थी। इस बात की जानकारी आबकारी विभाग को लग गई। इसके बाद विभाग ने दादरी पुलिस से संपर्क किया और शराब को बरामद कर लिया। चालक मौका पाकर फरार हो गया। आबकारी निरीक्षक आशीष पांडे ने बताया कि शराब की कीमत 50 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुखबिर की सूचना पर विभाग को जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.