पटना, अगस्त 3 -- बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेताओं में शुमार अशोक राम ने हाथ का साथ छोड़ दिया है। अशोक राम ने पटना में जनता दल यूनाइटेड (JDU) का दामन थाम लिया है। जेडीयू कार्यालय में अशोक राम ने औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। अशोक राम बिहार प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष थे। अशोक राम 6 बार विधायक भी रह चुके हैं। इसके अलावा वो बिहार सरकार में मंत्री और कांग्रेस विधायक दल के नेता रह चुके हैं। अशोक राम ने रविवार को जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में पार्टी की सदस्यता ली है। कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा ने उन्हें सदस्यता दिलाई है। इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा मौजूद थे। यह भी पढ़ें- पटना में ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.