पूर्णिया, सितम्बर 18 -- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सीमांचल क्षेत्र का पूर्णिया सियासत का केंद्र बनता जा रहा है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया में जनसभा कर बहुप्रतीक्षित एयरपोर्ट और अन्य परियोजनाओं का शुभारंभ किया था। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत एनडीए के बड़े नेता उनके साथ मौजूद रहे। अब 21 सितंबर को केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान यहां रैली करने जा रहे हैं। इसके बाद 26 सितंबर को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी की पूर्णिया में जनसभा होने की संभावना है। लोजपा (रामविलास) के बिहार प्रभारी एवं जमुई से सांसद अरुण भारती ने गुरुवार को कहा कि पूर्णिया के रंगभूमि मैदान पर 21 सितंबर को चिराग पसवान की नव संकल्प महासभा होगी। इसके जरिए पार्टी कोसी और सीमांचल क्षेत्र को साधेगी। इससे प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.