बिहार चुनाव फिर से कराने की मांग, तेजस्वी बोले- सही से इलेक्शन होगा, तो बीजेपी कहीं नहीं टिकेगी
पटना, सितम्बर 23 -- राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने मांग की है कि बिहार में विधानसभा चुनाव दोबारा कराए जाएं। उन्होंने यह भी दावा किया कि अगर सही तरीके से चुनाव हो, तो भारतीय जनता पार्टी (BJP) कहीं नहीं टिकेगी। वोटर लिस्ट के रिवीजन (एसआईआर) प्रक्रिया पर दो चुनाव आयुक्तों द्वारा सवाल उठाए जाने की एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने बिहार के साथ पश्चिम बंगाल में भी फिर से इलेक्शन कराने की मांग की। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने आरोप लगाया कि विपक्ष जमीन पर चुनाव नहीं हारा, बल्कि इलेक्शन रिजल्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा तय किए गए थे। तेजस्वी यादव ने बुधवार को पटना में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि 2020 के बिहार चुनाव में भी उन्हें कथित हेरफेर करके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.