जमशेदपुर, नवम्बर 10 -- बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले टाटानगर स्टेशन से बिहार जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। 11 नवंबर (मंगलवार) को 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान होना है, जिसके लिए रविवार को बड़ी संख्या में लोग अपने पैतृक गांव लौटने लगे। बताया जाता है कि रविवार शाम दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस और पुरी-आनंद विहार पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की स्लीपर और थर्ड एसी श्रेणी में टिकट नोरूम हो गया। वहीं, छपरा और बक्सर रूट की ट्रेनों में भी जबरदस्त भीड़ रही। यात्री प्लेटफॉर्म पर सीट और जगह के लिए जद्दोजहद करते दिखे। सोमवार को भी स्थिति में सुधार की संभावना नहीं है। पुरी-आनंद विहार पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस में स्लीपर और थर्ड एसी में वेटिंग लिस्ट जारी है। रेलवे अधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.