पटना, मई 21 -- प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी में की बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के क्या कारण रहे, इस पर अभी तक विश्लेषण हो रहे हैं। पीके की टीम में रह चुके जन सुराज के एक पूर्व कर्मचारी ने पार्टी की बिहार चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाने के 9 कारण बताए हैं। दरअसल, चुनाव प्रबंधन और प्रचार के लिए पीके ने विशेषज्ञों की एक बड़ी टीम को काम पर लगाया था। इसमें काम कर चुके अफजल आलम ने फेसबुक पोस्ट में दावा किया कि फेवर्टिजम, युवा प्रतिभा और स्थानीय नेताओं की अनदेखी, कमजोर टीम प्रबंधन और स्थानीय समझ की कमी के चलते जन सुराज की शर्मनाक हार हुई। उन्होंने कहा कि अगर स्थानीय नेताओं को जन सुराज में पर्याप्त अवसर मिलते, टीम प्रबंधन बेहतर होता और काम में निरंतरता आती तो पार्टी का प्रदर्शन बेहतर हो सकता था। अफजल आलम ने बताया कि वह अप्रैल 20...