नई दिल्ली, नवम्बर 20 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। बिहार में भाजपा ने पिछली बार के ही सामाजिक समीकरणों को नई सरकार में आगे बढ़ाया है। भाजपा ने सहयोगी दलों के साथ सरकार में सभी समुदायों को बरकरार रख विरोधियों को कोई मौका नहीं दिया है। साथ ही सम्राट चौधरी को फिर से उपमुख्यमंत्री बनाकर साफ कर दिया है कि पार्टी में दूसरे दलों से आए नेताओं का अब कोई मुद्दा नहीं रहा है। पार्टी अपनी भावी राजनीति की जरूरत के अनुसार ही आगे बढ़ेगी। भाजपा लगातार विकास के मुद्दे, खासकर लोगों को आर्थिक लाभ से जोड़ने के लिए जो मुहिम चला रही है, उससे कई जगह सामाजिक समीकरण कमजोर पड़े हैं। इससे जातीय दबाव कम हुआ है। हालांकि, वह वृहद ओबीसी व ईबीसी समुदाय को साधने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। बिहार में नई सरकार के गठन में भी यह साफ दिखा। पार्टी ने पिछली सरकार की तुलना में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.