पटना, सितम्बर 22 -- बिहार विधानसभा चुनावों के उमीदवारों के चयन के लिए जनसुराज का विधानसभा सम्मेलन सोमवार से प्रारंभ हो गया। इस अभियान के तहत 26 सितम्बर और तीन से छह अक्टूबर तक सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में सम्मेलन होगा। पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के चयन के लिए पार्टी के संस्थापक सदस्यों और जमीनी कार्यकर्ताओं के सुझाव प्राप्त करने के लिए पूरे राज्य में व्यापक अभियान की रूपरेखा तैयार की है। इसमें मुख्यालय स्तर से दो केंद्रीय पर्यवेक्षक, जिला प्रभारी तथा जिलाध्यक्ष मौजूद रहेंगे। उस क्षेत्र के आवेदक उम्मीदवारों के संबंध में पार्टी के संस्थापक और प्राथमिक सदस्यों के साथ ही बूथ, पंचायत, प्रखंड, विधानसभा स्तरीय कमेटी के पदाधिकारियों से उस क्षेत्र की राजनैतिक स्थिति की जानकारी ली जाएगी। साथ ही उम्मीदवारों के सामाजिक और राजनीतिक प्रभाव और चुनाव ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.