पटना, मार्च 31 -- बिहार ग्रिड कंपनी लिमिटेड (बीजीसीएल) के निदेशक मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए द्वितीय अंतरिम लाभांश की घोषणा को मंजूरी दी है। कंपनी ने Rs.211.45 करोड़ के संचित लाभ में से Rs.33.74 करोड़ का लाभांश घोषित किया है। वर्तमान में कंपनी राज्य में 11 ग्रिड उपकेंद्रों का सफलतापूर्वक संचालन कर रही है। ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार ग्रिड कंपनी लिमिटेड द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए द्वितीय अंतरिम लाभांश की घोषणा राज्य की ऊर्जा क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक विकास और वित्तीय सुदृढ़ता का प्रतीक है। बीजीसीएल के प्रबंध निदेशक राहुल कुमार ने कहा कि यह उपलब्धि हमारी टीम के समर्पण, कुशल प्रबंधन और बेहतर परियोजना क्रियान्वयन का परिणाम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...