बिहार ग्रामीण बैंक शाखा गुरुआ में ऋण समझौता अभियान शुरू
गया, मई 18 -- बिहार ग्रामीण बैंक शाखा गुरुआ में भारी छूट के साथ ऋण समझौता अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत पुराने से पुराने ऋण खातों का भी समझौते के माध्यम से निपटारा किया जा रहा है। शाखा प्रबंधक गौतम कुमार ने बताया कि गुरुआ प्रखंड क्षेत्र के ऋणधारकों को विशेष राहत देने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों का बैंक में पुराना बकाया ऋण है, वे शाखा पहुंचकर समझौते का लाभ लें और अपना ऋण खाता बंद कराएं। योजना के तहत ब्याज एवं अन्य शुल्क में भी भारी छूट दी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.