आरा, मई 2 -- आरा, हिप्र.। शहर के हरिजी के हाता स्थित बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में बैंक का पहले स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पौधरोपण से की गई। इसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके बाद बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक व सहभागिता कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी की गई। मुख्य कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक जितेंद्र कुमार ने केक काटकर समारोह का शुभारंभ किया गया। मौके पर बैंक के सेवानिवृत्त साथियों को सम्मानित कर उनके योगदान को स्मरण किया गया। साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली शाखाओं व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- किसानों, उद्यमियों व आमजन के सशक्तीकरण में बैंक की योजनाओं की भूमिका अहम: डीएओ विशेष रूप से उत्कृष्ट कार्य करने ...