आरा, मई 22 -- आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार ग्रामीण बैंक की ओर से किसानों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से पहली बार केसीसी ऋण खातों के समाधान के लिए विशेष समझौता योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत उन किसानों को भारी छूट व आसान समाधान की सुविधा प्रदान की जा रही है, जिनका केसीसी ऋण खाता किसी कारणवश एनपीए हो गया है। यह भी पढ़ें- दुग्ध समितियों को दिए जाएंगे माइक्रो एटीएम, मिलेगा बैंकिंग सुविधा का लाभविशेष समझौता योजना के लाभ बिहार ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय आरा के क्षेत्रीय प्रबंधक जितेन्द्र कुमार ने बताया कि जिन किसानों ने बिहार ग्रामीण बैंक की किसी भी शाखा से केसीसी ऋण प्राप्त किया था और समय पर ऋण अदायगी नहीं होने के कारण उनका खाता खराब हो गया है, वे अब विशेष समझौता योजना के माध्यम से अपने खाते का आसान समाधान कर सकते हैं। इस व...