लखीसराय, मार्च 22 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शुक्रवार को गांधी मैदान स्थित खेल भवन में जिला प्रशासन लखीसराय द्वारा आयोजित " बिहार गौरव क्विज प्रतियोगिता" का परिणाम शनिवार को जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र के आदेशानुसार नोडल शिक्षक पीयूष कुमार झा के द्वारा जारी किया गया। नोडल शिक्षक द्वारा मिली जानकारी के अनुसार कक्षा छह से आठ के शामिल 51 समूह में से उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोविन्दबीघा के कुणाल कुमार एवं राजवीर कुमार ने 78 अंक प्राप्त कर प्रथम, इसी विद्यालय के किशन कुमार एवं शिव कुमार ने 76 अंक लाकर द्वितीय, तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रामनगर की काजल कुमारी एवं इंद्रासन कुमारी तथा काजल कुमारी व खुशी कुमारी ने 75-75 प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा नौ से बारह के समूह में शामिल 50 ग्रुप में से उच्च माध्...