मुजफ्फरपुर, जनवरी 3 -- मुजफ्फरपुर, खेल संवाददाता। चार जनवरी को पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एथलेटिक्स ट्रैक पर होनेवाली 36वीं बिहार क्रॉस कंट्री दौड़ में भाग लेने के लिए मुजफ्फरपुर टीम शनिवार को रवाना हो गई। मुजफ्फरपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रामप्रमोद राम ने बताया कि मेंस 10 किलोमीटर दौड़ में अमनराज, पंकज कुमार, ऋषिराज व नीतीश तथा वीमेंस में रंजू कुमारी जिला टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। अंडर-20 बालक आठ किलोमीटर दौड़ में गौरव कुमार व अंडर-18 बालक छह किलोमीटर दौड़ में एमडी फैजान को जिला टीम में शामिल किया गया है। कोच मो. साकिब एवं टीम मैनेजर रोहन कुमार सिंह होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.