बिहार को 3 गंगा पथों की सौगात, सम्राट चौधरी सरकार का 25 साल वाला ट्रैफिक प्लान क्या है?
पटना, अक्टूबर 3 -- Bihar: बिहार के तीन नए गंगा पथों का निर्माण कार्य नये साल में शुरू होगा। इन तीनों परियोजनाओं के लिए चयन परामर्शी ने अपना काम शरू कर दिया है। इन्हें तीन महीने में (विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन) डीपीआर तैयार करने को कहा गया है। डीपीआर बनने के बाद निर्माण कार्य को लेकर निविदा जारी करने की कवायद शुरू की जाएगी। इन गंगा पथों के निर्माण में बिहार सरकार ने अगले 25 सालों के ट्राफिक दबाव की संभावनाओं का आकलन करते हुए उसके निराकरण के उपायों पर विचार किया है। इन तीनों पथों में गंगा के दक्षिणी छोर पर बिदुपुर से दिघवारा तक अंबिका पथ बनेगा। इसकी लंबाई 56 किलोमीटर होगी। वहीं, दूसरा गंगा पथ बक्सर-आरा-मनेर (कोइलवर) तक बनेगा, जो 90 किलोमीटर लंबा होगा। इसका नाम विश्वामित्र पथ रखा गया है। जेपी गंगा पथ को पहले ही मनेर तक विस्तार की स्वीकृति दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.