मधुबनी, मार्च 15 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे लेट्स इंस्पायर बिहार के संरक्षक और बिहार राज्य योजना बोर्ड के सलाहकार आईजी विकास वैभव ने कहा कि संगठन का उद्देश्य बिहार को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य के रूप में स्थापित करना है। उन्होंने बताया कि अभियान से अब तक करीब साढ़े तीन लाख लोग जुड़ चुके हैं और राज्य के 16 जिलों में 30 निशुल्क शिक्षा केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई स्टार्टअप केंद्र भी शुरू किए गए हैं। जिला अतिथिगृह में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि विकसित बिहार ही विकसित भारत की मजबूत नींव बनेगा। मिथिला की सांस्कृतिक और बौद्धिक परंपरा बहुत समृद्ध रही है। बिहार का इतिहास शिक्षा, संस्कृति, राजनीति और आध्यात्मिकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.