मुंगेर, अप्रैल 27 -- मुंगेर, वरीय संवाददाता मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार को और सुंदर तथा समृद्ध बनाने का काम आपका तारापुर का बेटा करेगा। आजादी के बाद तारापुर विधानसभा क्षेत्र से सबसे ज्यादा वोटों से यहां के लोगों ने हमें जीत दिलाई है। तारापुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने हमें प्रचंड बहुमत से जिताया है, इसके लिए मैं उनका ऋणी हूं। मैं आश्वस्त करता हूं कि आपके अधूरे सपने को पूरा करूंगा। लोकतंत्र में मेरा भरोसा है। यहां उद्योग स्थापित हो, यह भी सुनिश्ति किया जायेगा। अच्छी नौकरी करने के लिए लोग बिहार से बाहर जायें, लेकिन मजबूरी में रोजगार के लिए किसी को बाहर नहीं जाना पड़े, हम ऐसी व्यवस्था बनाएंगे।सीएम यह भी पढ़ें- बिहार के ब्लॉक-थाने अब सीएम कार्यालय की निगरानी में ने कहा कि भारत विकसित हो और बिहार समृद्ध हो, जनता की यही अपेक्षा ह...