बिहार को महिला हॉकी वर्ल्ड कप की मिल सकती मेजबानी
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 26 -- मुजफ्फरपुर, वसं। 2030 में होनेवाली महिला हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी बिहार को मिल सकती है। खेल विभाग की ओर से शनिवार को जापान में इसके लिए बड़ी पहल सामने आई है। 20वें एशियन गेम्स-2026 के लिए खेल मंत्री श्रेयसी सिंह अभी जापान में हैं। बिहार के खेल सचिव दीपक आनंद भी उनके साथ गए हैं। खेल सचिव ने हिन्दुस्तान को फोन पर बताया कि खेल मंत्री ने 2030 एफआईएच हॉकी महिला वर्ल्ड कप की मेजबानी बिहार को देने के प्रस्ताव को लेकर महत्वपूर्ण पहल की है। खेल सचिव ने बताया कि खेल मंत्री की पहल पर अंतराष्ट्रीय खेल संघों की ओर से इस प्रस्ताव पर हामी भरी गई है। खेल सचिव के अनुसार, खेल मंत्री ने कहा कि महिला वर्ल्ड कप बिहार की बेटियों के सपनों को नई उड़ान देने का अवसर होगा। दुनिया की श्रेष्ठ महिला हॉकी खिलाड़ी जब बिहार की धरती पर खेलेंगी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.