पटना, फरवरी 1 -- बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि केंद्रीय बजट अब तक का सबसे निराशाजनक बजट है। इस बजट में बिहार को उसका हिस्सा नहीं मिला। पिछले साल बिहार चुनाव को देखते हुए लोक लुभावन घोषणाएं हुई थीं, लेकिन अब तक वह भी धरातल पर नहीं उतरी हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट के बाद धराशायी होता शेयर बाजार बताने के लिए काफी है कि सरकार की नीतियों पर निवेशकों का अविश्वास है। यह गिरावट महज संयोग नहीं, बल्कि सरकार की नीति की विफलता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि नारों में रोजगार देने वाली केंद्र सरकार हर साल की तरह इस बार भी रोजगार के नाम पर शब्दों की बाजीगरी कर दी। सरकारी भर्ती का न ही ठोस कैलेंडर और न ही निजी क्षेत्र में नौकरियों को लेकर कोई स्पष्ट योजना सरकार की दिखती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...