पटना, फरवरी 7 -- बिहार ने दलहन विकास के लिए विशेष पैकेज की मांग की है। कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने मध्यप्रदेश के सीहोर में राष्ट्रीय दलहन परामर्श एवं रणनीति पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह मांग उठाई। इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहे। कृषि मंत्री ने कहा कि लक्ष्य है कि अगले पांच वर्षों में बिहार को दलहन में आत्मनिर्भर राज्य बनाया जाए। इसके लिए केंद्र से विशेष सहयोग एवं ठोस नीति समर्थन की आवश्यकता है। बिहार वर्षा-आधारित खेती वाला राज्य है। 2024-25 में राज्य में 4.48 लाख हेक्टेयर में दलहन की खेती से 3.93 लाख मीट्रिक टन उत्पादन हुआ। बावजूद मांग की पूर्ति के लिए बाहरी निर्भरता बनी हुई है। इसलिए राज्य के लिए एक विशेष दलहन पैकेज स्वीकृत किया जाना आवश्यक है। अरहर, चना, मसूर, उड़द और मूंग को बिहार की राज्य-विशेष दलहन फसलो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.