पटना, मार्च 29 -- Bihar IAS Officers: बिहार को जल्द ही 25 नये भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी मिलेंगे। इनमें से भारतीय प्रशासनिक सेवा में सीधी नियुक्ति से शामिल होने वाले 11 अधिकारी और बिहार प्रशासनिक सेवा (बिप्रसे) से आईएएस में प्रोन्नत होने वाले 14 अधिकारी शामिल हैं। अप्रैल, 2026 में सीधी भर्ती से आने वाले आईएएस अधिकारी और मई-जून, 2026 तक प्रोन्नति से मिलने वाले अधिकारियों को विभिन्न पदों पर तैनात किया जाएगा। इससे बिहार में काम का दबाव झेल रहे अधिकारियों को थोड़ी राहत मिलेगी। सरकारी कार्यों के निबटारे में तेजी आएगी। इसी के साथ राज्य में आईएएस अधिकारियों की संख्या 280 से बढ़कर 305 हो जाएगी। राज्य में प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के स्वीकृत पदों की संख्या 359 है। 30 अधिकारी वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।सीधी नियुक्ति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.