पटना, मार्च 29 -- बिहार को जल्द ही दो दर्जन से अधिक नये भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी मिलेंगे। इनमें से भारतीय प्रशासनिक सेवा में सीधी नियुक्ति से शामिल होने वाले 11 अधिकारी और बिहार प्रशासनिक सेवा (बिप्रसे) से आईएएस में प्रोन्नत होने वाले 14 अधिकारी शामिल हैं। अप्रैल, 2026 में सीधी भर्ती से आने वाले आईएएस अधिकारी और मई-जून, 2026 तक प्रोन्नति से मिलने वाले अधिकारियों को विभिन्न पदों पर तैनात किया जाएगा। इससे बिहार में काम का दबाव झेल रहे अधिकारियों को थोड़ी राहत मिलेगी। सरकारी कार्यों के निबटारे में तेजी आएगी। सीधी नियुक्ति वाले अधिकारी वर्तमान में प्रशिक्षण ले रहेजानकारी के अनुसार, सीधी नियुक्ति से आईएएस बनने वाले 2025 बैच के बिहार कैडर के 11 अधिकारी वर्तमान में प्रशिक्षण की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। इनमें बिहार के 4, राजस्थान क...