पटना, अक्टूबर 29 -- Bihar MLC Elections: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की कुल आठ सीटों का चुनाव दरभंगा ग्रेजुएट सीट के नतीजों के साथ संपन्न हो गया है। दलीय हिसाब से भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल को 2-2 सीटों पर जीत मिली है। राजद का 8 सीटों में कोई एमएलसी था नहीं, इसलिए उसे 2 सीट का फायदा हुआ है। 2 निर्दलीय भी जीते हैं। जनता दल यूनाइटेड और जन सुराज पार्टी 1-1 सीट जीत पाई है। रिजल्ट को जातीय चश्मे से देखें तो लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में सबसे ज्यादा सीट जीतने वाली राजपूत बिरादरी को मात्र 1 सीट से संतोष करना पड़ा है, जबकि सांसद, विधायक और मंत्री बनने में ठाकुरों से पिछड़ने वाली भूमिहार जाति ने इस चुनाव में 8 में 4 सीटों पर ब्रह्मर्षि समाज का परचम लहराया है। बाकी 4 सीटों में एक राजपूत के अलावा 1-1 यादव, मल्लाह और ब्र...