बिहार के IPS भानुप्रताप सिंह की पत्नी का राजस्थान के भरतपुर में हंगामा; क्या मामला
नई दिल्ली, सितम्बर 13 -- बिहार के खगड़िया में एसपी पद पर तैनात 2020 बैच के IPS अधिकारी भानुप्रताप सिंह की निजी जिंदगी से जुड़ा विवाद अब राजस्थान के भरतपुर के थाने तक पहुंच गया है। जिस शादी की शुरुआत प्रेम से हुई थी, अब वही रिश्ता 6 साल की बेटी की कस्टडी को लेकर विवाद में घिर गया है। IPS की पत्नी पूजा ने पति और ससुराल वालों पर बेटी को उनसे दूर करने का आरोप लगाते हुए भरतपुर के मथुरा गेट थाने में शिकायत दी है। मामला सामने आने के बाद राजस्थान से बिहार तक इसकी चर्चा हो रही है।बिहार से भरतपुर पहुंचीं पूजा, ससुराल का दरवाजा नहीं खुला पूजा के मुताबिक, उन्हें जानकारी मिली थी कि उनके पति भानुप्रताप सिंह अपनी 6 साल की बेटी के साथ भरतपुर में रह रहे हैं। इसके बाद वह बिहार से सीधे भरतपुर पहुंचीं। सबसे पहले वह गीता कॉलोनी स्थित ससुराल गईं। पूजा का आरोप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.