बिहार के 73 लाख किसानों को शुक्रवार को मोदी भेज देंगे पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा
पटना, मार्च 11 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च, शुक्रवार को असम से किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम किसान) की 22वीं किस्त का पैसा बिहार के 73.34 लाख किसानों के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिए भेजेंगे। असम में विधानसभा चुनाव होना है और जल्द ही भारतीय निर्वाचन आयोग वहां चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा कर सकता है। पीएम मोदी 2 दिन के असम दौरे पर शुक्रवार को गुवाहाटी जा रहे हैं। राज्य के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने बुधवार को बताया कि बिहार के 73.34 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में लगभग 1,467 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर होगी। रामकृपाल यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को सशक्त बनाने की दिशा में केंद्र सरकार की एक ऐतिहासिक पहल है। इस योज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.