बिहार के 5 जिलों में कल हीटवेव का रेड अलर्ट, पटना में आंधी-बारिश के आसार; देखें मौसम पूर्वानुमान
पटना, मई 20 -- Bihar Weather Forecast: बिहार में भीषण गर्मी का दौर फिर से शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने गुरुवार 21 मई को दक्षिण बिहार के 5 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। दूसरी ओर, राज्य के अन्य हिस्सों में आंधी, बारिश का मौसम बना रहने का पूर्वानुमान है। राजधानी पटना में भी गुरुवार को मौसम बिगड़ सकता है। इसके अलावा कोसी, सीमांचल, पूर्वी बिहार और उत्तर बिहार के कई जिलों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को राज्य भर के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई। 43.4 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर सबसे गर्म रहा। अन्य जिलों में भी दिन का पारा 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। मौसम विभाग ने गुरुवार को बक्सर, भोजपुर (आरा), कैमूर (भभुआ), रोहतास (सासाराम) और औरंगाबाद जिले में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.