हिन्दुस्तान ब्यूरो, मई 11 -- आने वाले बरसात का मौसम तथा संभावित बाढ़ को देखते हुए ग्रामीण सड़कों पर बने पुल-पुलियों की स्थिति को लेकर रारज्य सरकार ने चौकसी बढ़ा दी है। इसको लेकर ग्रामीण कार्य विभाग ने कार्ययोजना तैयार की है। इसी क्रम में मानसून के पहले राज्य के करीब 45 हजार ग्रामीण पुल-पुलियों की जांच करने और विशेष निगरानी बरतने का निर्देश सभी कार्यपालक अभियंताओं को दिया गया है। बरसात में किसी भी पुल-पुलिया में कोई समस्या नहीं आए, इनकी वजह से आसपास के क्षेत्र में जलजमाव न हो, इसको लेकर ग्रामीण कार्य विभाग ने यह पहल की है। इस संबंध में विभागीय पदाधिकारी बताते हैं कि बरसात में पुल-पुलियों के आसपास जलजमाव की समस्या उत्पन्न होने की आशंका बनी रहती है। इससे पुल पर अतिरिक्त दबाव भी बढ़ता है। साथ ही, कहीं-कहीं पर पुल के ऊपर से पानी गुजरने की स्थि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.