मुख्य संवाददाता, फरवरी 5 -- मेडिकल कचरा के निबटारे में असहयोग कर रहे राज्य के 400 अस्पतालों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने ऐसे अस्पतालों को नोटिस भेजा है जो बायोमेडिकल कचरा का निस्तारण तय मानकों के तहत नहीं कर रहे। ऐसे अस्पतालों की संख्या बढ़ भी सकती है, क्योंकि एक- एक कर अस्पतालों के बायोमेडिकल कचरा निपटना की प्रक्रिया की जांच शुरू कर दी गई है। बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने राज्य और जिला स्तर पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की है। पर्षद के अध्यक्ष डीके शुक्ला ने कहा कि पिछले दो से तीन दिनों में राज्य के लगभग 400 अस्पतालों को मेडिकल कचरा के निष्पादन में मानकों का ख्याल नहीं रखने को लेकर नोटिस भेजा गया है। संबधित जिले के सिविल सर्जन को भी इस बाबत सूचना भेजी गई है ताकि ऐसे अस्पतालों पर कार्रवाई हो। पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.