गिरडीह, मार्च 29 -- बिरनी। राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त करनेवाले कपिलो पंचायत के कामकाज एवं योजनाओं को देखने के लिए बिहार के 40 मुखिया का एक दल शनिवार को कपिलो पंचायत पहुंचे। एक्सपोजर विजिट के लिए पहुंचे मुखियाओं ने कपिलो पंचायत के उत्कृष्ट कार्यों का अवलोकन किया तथा विभिन्न विकास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित मुखिया मुकेश यादव एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने आगंतुक टीम का स्वागत करते हुए पंचायत में संचालित प्रमुख योजनाओं स्वच्छता, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, आजीविका संवर्धन, डिजिटल प्रशासन एवं सामुदायिक सहभागिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रतिनिधि दल ने विशेष रूप से पंचायत में पारदर्शिता, जनभागीदारी और नवाचार आधारित विकास मॉडल की सराहना की। उन्होंने कहा कि कपिलो पंचायत का कार्य अन्य पं...