मुजफ्फरपुर, सितम्बर 4 -- मुजफ्फरपुर, विशेष संवाददाता। पिछले वित्तीय वर्ष में जहां सड़क दुर्घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं, वहीं सड़क हादसों में घायलों के मुफ्त इलाज की संख्या घट गई है। 'पीएम राहत' (रोड एक्सीडेंट हॉस्पिटलाइजेशन एंड एश्योर्ड ट्रीटमेंट) के तहत सड़क दुर्घटनाओं में घायलों के इलाज में भारी कोताही बरती गई है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इसपर चिंता जताते हुए सभी राज्यों को इसपर गंभीरता से ध्यान देने का निर्देश दिया है। इसके अलोक में सड़क सुरक्षा परिषद ने सभी डीएम को इस योजना की समीक्षा करने और इसे प्रभावी बनाने का निर्देश जारी किया है。 यह भी पढ़ें- पीएम मोदी की इस स्कीम का बुरा हाल, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की चौंकाने वाली रिपोर्टसड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की चिंता सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के निदेशक महमूद अह...