बिहार के 23 बड़े पुल की हालत गंभीर, 50 ब्रिज को तुरंत मरम्मत की दरकार; सरकार की जांच रिपोर्ट में खुलासा
हिन्दुस्तान ब्यूरो, जून 13 -- बिहार के 23 बड़े पुल की स्थिति गंभीर है। यही नहीं, 50 छोटे-बड़े पुलों को तत्काल मरम्मत करने की भी दरकार है। राज्य भर के पुलों की हुई जांच के बाद आई रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। पुल निर्माण निगम ने 60 मीटर से अधिक लंबाई के पुलों की सुरक्षा एवं वर्तमान स्थिति की समीक्षा की है। इसमें कमजोर पुलों को सुदृढ़ करने की आवश्यकता बताई गई है। दूसरी ओर, आईआईटी पटना के द्वारा राज्य के अत्यंत महत्वपूर्ण एवं लाइफलाइन माने जाने वाले 250 मीटर से अधिक लंबाई वाले 47 पुलों की भी जांच की गई है। आईआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पथ निर्माण सचिव पंकज कुमार पाल ने वरीय अधिकारियों के साथ निगम के इन पुलों की स्थिति से संबंधित जांच रिपोर्ट की उच्च स्तरीय समीक्षा की। समीक्षा के दौरान बताया गया कि राज्यभर में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.