हिन्दुस्तान ब्यूरो, दिसम्बर 15 -- सफर के दौरान बिहार के लोगों को आने वाले वर्षों में रेलवे फाटक बाधा नहीं बनेंगे। पथ निर्माण विभाग ने राज्य की प्रमुख सड़कों के बीच में आने वाले रेलवे फाटकों पर 217 आरओबी (रेलवे ऊपरी पुल) या आरयूबी (रेलवे अंडर ब्रिज) बनाने का निर्णय लिया है। रेलवे मंत्रालय ने बिहार में आरओबी बनाने की सहमति दे दी है। अब सरकार के स्तर पर आरओबी बनाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। राज्य सरकार और रेल मंत्रालय के बीच मई 2019 में आरओबी बनाने को लेकर एक करार (एमओयू) हुआ था। उस समय राज्य और रेलवे के बीच बनी सहमति के आधार पर 44 आरओबी बनाने का निर्णय हुआ था। उस समय हुए समझौते के आधार पर आरओबी बनाने की लागत राशि में बिहार सरकार की भी सहभागिता थी। तब हुए समझौते के आधार पर 35 आरओबी बिहार राज्य पुल निर्माण निगम को करना था, जबकि नौ का निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.